विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान में फंसा सोनीपत के शाहपुर तगा का युवक, दो महीने बाद परिवार से हुआ संपर्क

Published: Sun, 05 Apr 2026 02:00 AM (IST)

गन्नौर के शाहपुर तगा गांव के निखिल त्यागी, जो मर्चेंट नेवी में हैं, ईरान में दो महीने तक फंसे रहने ...और पढ़ें

मर्चेंट नेवी में कार्यरत निखिल त्यागी। जागरण

मर्चेंट नेवी में कार्यरत निखिल त्यागी। जागरण

HighLights

  1. निखिल त्यागी मर्चेंट नेवी में ईरान में फंसे थे।

  2. दो महीने बाद परिवार से संपर्क होने पर मिली राहत।

  3. भारतीय दूतावास के संपर्क में आने के बाद हुई बात।

संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। विदेश में ड्यूटी के दौरान ईरान में फंसे शाहपुर तगा गांव के युवक का करीब दो महीने बाद परिवार से संपर्क होने पर घर में राहत का माहौल है। लंबे समय से कोई खबर न मिलने के कारण परिजन गहरी चिंता में थे, लेकिन शनिवार सुबह फोन आने पर उनकी चिंता दूर हो गई।

शाहपुर तगा निवासी 24 वर्षीय निखिल त्यागी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। उन्होंने 12वीं के बाद गुरुग्राम स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान से कोर्स किया और इसके बाद समुद्री सेवा से जुड़ गए। करीब एक वर्ष पहले उन्हें मुंबई से जहाज के जरिए विदेश भेजा गया था।

शुरुआत में वह कुवैत रूट पर कार्यरत रहे और इस दौरान स्वजनों से लगातार संपर्क में थे। निखिल के पिता संदीप त्यागी के अनुसार, कुछ समय पहले निखिल ने बताया था कि वह अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर ईरान की ओर जा रहा है। इसी बीच क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ने के कारण उनका जहाज ईरान में ही रुक गया।

सीमित संसाधनों में बिताया समय

हालात ऐसे बने कि जहाज करीब दो महीने तक वहीं फंसा रहा। इस दौरान संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप रही, जिससे निखिल का परिवार से संपर्क टूट गया और घर में चिंता का माहौल बन गया। निखिल ने शनिवार को हुई बातचीत में बताया कि जहाज पर करीब 14 सदस्य मौजूद हैं और सभी ने सीमित संसाधनों के बीच किसी तरह समय बिताया।

खाने-पीने की भी दिक्कतें रहीं, लेकिन सभी ने धैर्य बनाए रखा। उन्होंने बताया कि अब वे भारतीय दूतावास के संपर्क में पहुंच गए हैं, जिसके बाद परिवार से बात हो सकी। बेटे की आवाज सुनकर परिवार भावुक हो उठा और गांव में भी राहत की लहर दौड़ गई। अब स्वजन निखिल के सकुशल घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- विपक्षी संगठन से संबंध के आरोप में ईरान में दो लोगों को फांसी, सरकारी मीडिया ने की पुष्टि