विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक की मौत और दो हुए घायल

Published: Thu, 17 Sep 2026 11:51 AM (IST)

सोनीपत के ककरोई चौक के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक ...और पढ़ें

तेज रफ्तार ने बाइक सवार को मारी टक्कर। AI जनरेटेड

तेज रफ्तार ने बाइक सवार को मारी टक्कर। AI जनरेटेड

HighLights

  1. ककरोई चौक पर तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक को टक्कर मारी।

  2. हादसे में एक युवक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल।

  3. राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। ककरोई चौक के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।

बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सड़क पर पड़े कराहते रहे घायल

हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें घायल युवक सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। हादसे में एक युवक का पैर टूटकर लटक गया था। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवक दर्द से कराहते रहे। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को देखा तो मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

मदद में देरी का आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि घटनास्थल के नजदीक पुलिस चौकी होने के बावजूद घायलों को समय पर मदद नहीं मिली। राहगीरों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस क्रेटा कार और बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है। हादसा कैसे हुआ और टक्कर के समय कार की रफ्तार कितनी थी, इन पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की मौत