विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत के 2.07 लाख राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब डिपो पर गेहूं के साथ मिलेगा सरसों का तेल

Published: Sat, 03 Oct 2026 06:39 PM (IST)

सोनीपत में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग 2.07 लाख बीपीएल और पात्र परिवारों को राशन डिपो के माध्यम से सरसों का ...और पढ़ें

खाद्य आपूर्ति कार्यालय।

खाद्य आपूर्ति कार्यालय।

HighLights

  1. सोनीपत में 2.07 लाख परिवारों को मिलेगा सरसों का तेल।

  2. राशन डिपो से गेहूं के साथ वितरित होगा सरसों का तेल।

  3. ई-पास मशीन से पारदर्शिता के साथ होगा तेल का वितरण।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिले के करीब 2.07 लाख बीपीएल और पात्र परिवारों को राशन डिपो के माध्यम से सरसों का तेल उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को डिपो से नियमित मिलने वाले गेहूं व अन्य खाद्यान्न के साथ सरसों का तेल भी दिया जाएगा। तेल का नया स्टाक डिपो पर पहुंचने के बाद इसका वितरण शुरू किया जाएगा।

विभाग की ओर से डिपो संचालकों को स्टाक व्यवस्थित रखने और वितरण प्रक्रिया सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, डिपो स्तर पर उपलब्ध पूर्व के बचे हुए स्टाक को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर वितरित कर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुराने स्टॉक को क्लियर करना है उद्देश्य

विभाग का उद्देश्य पुराने स्टाक को पहले क्लीयर करना है, ताकि आगामी आपूर्ति के लिए डिपो और गोदामों में पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, आगामी आपूर्ति प्राप्त होने के बाद पात्र परिवारों को निर्धारित मात्रा में सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाएगा।

वितरण के दौरान ई-पास मशीन के माध्यम से लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। डिपो संचालकों को पारदर्शिता के साथ निर्धारित मात्रा में ही खाद्यान्न और तेल वितरित करने की हिदायत दी गई है।

जिले के बीपीएल कार्ड धारक

ब्लॉक------बीपीएल कार्ड
गन्नौर-------36383
गोहाना-------27173
कथूरा---------10242
खरखौदा------230290
मुंडलाना------17386
राई------------26220
सोनीपत-------67054
कुल---------207548


पूर्व के स्टाक को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर वितरित कर निस्तारित करने के निर्देश मिले हैं। नया स्टाक प्राप्त होते ही पात्र परिवारों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सरसों के तेल का वितरण किया जाएगा। डिपो संचालकों को ई-पास मशीन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से वितरण करने की हिदायत दी गई है।
-राजेश्वर मुदगिल, डीएफएससी, सोनीपत