Move to Jagran APP

पैरालिपियन सुमित आंतिल ने बच्चों को सिखाए खेल में आगे बढ़ने के गुर

पैरालिपियन गोल्ड मेडलिस्ट सुमित आंतिल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनको खेल में आगे बढ़ने के गुर सिखाए और निरंतर अभ्यास तथा अनुशासन पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 07:55 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 07:55 PM (IST)
पैरालिपियन सुमित आंतिल ने बच्चों को सिखाए खेल में आगे बढ़ने के गुर
पैरालिपियन सुमित आंतिल ने बच्चों को सिखाए खेल में आगे बढ़ने के गुर

जागरण संवाददाता, सोनीपत : पैरालिपियन गोल्ड मेडलिस्ट सुमित आंतिल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनको खेल में आगे बढ़ने के गुर सिखाए और निरंतर अभ्यास तथा अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को आत्मबल बढ़ाने और किसी हाल में कमजोर नहीं पड़ने के लिए प्रेरित किया। आंतिल सोमवार को सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की वार्षिक स्पो‌र्ट्स मीट में जरूरतमंद बच्चों को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

सुमित आंतिल ने कहा कि आज मुझको मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है। यह निमंत्रण मेरे जीवन को नई दिशा प्रदान करने वाला है। यहां पर बच्चों से मिलकर मेरे जीवन में नवऊर्जा का संचार हुआ है। मैं जल्द ही दोबारा आऊंगा और बच्चों के बीच में पूरा दिन बिताऊंगा। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन हो या खेल आगे बढ़ने का एक ही सूत्र है अनुशासन और आत्मबल। हमको किसी भी क्षेत्र में जीतने से पहले खुद से विजय प्राप्त करने की जरूरत है। आंकड़े बताते हैं कि विपरीत हालात में जीवन जीने वालों का विजय प्राप्त करने का ग्राफ ज्यादा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर एक उमंग लाते हैं। इनसे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अभियान को रुकने नहीं देना है।

इस मौके पर पार्षद सुरेंद्र मदान, विनोद जैन, श्रीपाल जैन, मदन पाल सिंह, मीनू अग्रवाल, कविता, आशा, पूनम, मंजीत लाकरा, प्रेम, अभिषेक कामरा, एडवोकेट आकाश जैन, प्रेम, वरुण, हिमांशू, मोक्ष, अभिषेक, रितेश, तान्या, युक्ति, आरती, अपर्णा मौजूद रहे। कार्यक्रम में 450 बच्चों ने लिया।

स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि वार्षिक स्पो‌र्ट्स मीट में पार्क पाठशालाओं में पढ़ने वाले बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में 450 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बनाना रेस, रिले रेस, हाई जंप, रस्साकसी, दौड़ और अन्य खेलों का आयोजन किया गया। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.