Independence Day 2026 : सोनीपत में सुरक्षा सख्त, गोहाना बाईपास और महलाना रोड समेत कई रास्ते डायवर्ट
सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्य समारोह ...और पढ़ें

सुरक्षा जांच करते पुलिसकर्मी। एएनआई
HighLights
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद।
गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में पुलिस बल की तैनाती बढ़ी।
समारोह के दौरान शहर में यातायात रूट डायवर्ट रहेंगे।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले मुख्य जिलास्तरीय समारोह को लेकर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है।
समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।
समारोह स्थल के आसपास पुलिस और खुफिया तंत्र को सतर्क किया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों और प्रवेश बिंदुओं पर विशेष नाके लगाए गए हैं। यहां पुलिसकर्मी वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखेंगे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।
ये रूट रहेंगे डायवर्ट
समारोह के दौरान गोहाना से सोनीपत आने वाले वाहनों को गोहाना रोड बाईपास से ही डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को निर्धारित बाईपास मार्ग से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
वहीं, सोनीपत से गोहाना जाने वाले वाहनों को महलाना रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन महलाना रोड से गढ़ी ब्राह्मणान होते हुए आगे जा सकेंगे। शनिमंदिर की तरफ से आने वाले वाहनों को नंदी चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
वहीं, शनिमंदिर अंडरब्रिज से आने वाले वाहनों को छोटूराम चौक से तिरंगा चौक की ओर भेजा जाएगा। यातायात डायवर्जन मुख्य समारोह के दौरान ही प्रभावी रहेगा। समारोह संपन्न होने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।
-1786704850234.webp)
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस और यातायात विभाग का सहयोग करें। जरूरत न होने पर समारोह के समय मुख्य मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को दें।
-रविंद्र कुमार, पुलिस प्रवक्ता
