विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत पुलिस के सामने ही पिता-मां-भाई ने मिलकर की नर्सिंग छात्रा चीनू की हत्या, महिला पुलिसकर्मी पर भी किया था हमला

Published: Tue, 14 Apr 2026 07:00 AM (IST)

गोहाना के देवीपुरा में 23 वर्षीय चीनू की झूठी शान के लिए हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

तीनों ने पुलिस के सामने ही अपनी बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी।

तीनों ने पुलिस के सामने ही अपनी बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। देवीपुरा में झूठी शान के लिए 23 वर्षीय युवती चीनू की हत्या की वारदात में रोंगटे खड़े कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं। वारदात को अंजाम अकेले पिता ने नहीं दिया था, बल्कि उसके साथ युवती की मां व बड़ा भाई भी शामिल थे। तीनों ने पुलिस के सामने ही अपनी बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी।

महिला पुलिसकर्मी पर भी किया था हमला

इतना ही नहीं, युवती को बचाने आई महिला पुलिसकर्मी पर भी जानलेवा हमला किया गया। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके हत्यारोपित पिता, मां व भाई को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर हत्या व पुलिस पर जानलेवा हमला करने की धाराएं लगाकर सोमवार को कोर्ट के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद चीनू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, उसके दूसरे भाई ने चिता को मुखाग्नि दी।

अलग जाति से घरवालों को थी नाराजगी

रविवार सुबह एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा चीनू अपने पसंद के युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, जबकि परिवार इसके खिलाफ था, क्योंकि दोनों परिवार अलग-अलग जाति से हैं। परिवार अपनी पसंद से अपनी जाति के लड़के से रिश्ता करना चाहता था। इसी को लेकर घर में विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार के लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस पर चीनू ने पुलिस को मदद के लिए फोन किया। सूचना मिलने पर दुर्गा शक्ति की टीम मौके पर पहुंची।

सबको कर लिया गिरफ्तार

पुलिस के पहुंचने के बावजूद स्वजन का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उस समय घर पर चीनू के पिता अनिल, मां मीरा, भाई राहुल था। महिला पुलिसकर्मी के सामने ही स्वजन ने चीनू पर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। जब एक महिला पुलिसकर्मी उसे बचाने आगे आई तो उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया। इससे पुलिसकर्मी चोटिल हो गई। इस मामले में शहर थाना के प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने मृतका के पिता अनिल, मां मीना और भाई राहुल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रबंधक के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपितों से गहन पूछताछ कर मामले में सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

दूसरे भाई ने दी मुखाग्नि

सोमवार को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल में युवती का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को स्वजन को सौंपा गया। स्वजन शव को सीधे शहर में श्मशान स्थल पर लेकर गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उसके दूसरे भाई ने दी।

मां ने किया था दरवाजा बंद

जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घर में झगड़ा चल रहा था। विवाद बढऩे पर स्वजन ने चीनू पर हमला कर दिया। चीनू जब जान बचाने के लिए घर से बाहर की तरफ भागी तो उसकी मां ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया था। इसके बाद पुलिस के सामने ही पिता ने चाकू से वार करे बेटी की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें- सोनीपत ऑनर किलिंग: युवती का आज होगा पोस्टमॉर्टम, आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

यह भी पढ़ें- सोनीपत में ऑनर किलिंग: पूरे घर में इधर-उधर भागती रही चीनू, बाप करता रहा चाकू से वार; गला रेतकर ली जान

यह भी पढ़ें- सोनीपत में रेबीज से दूसरी मौत: दो महीने पहले कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने एक इंजेक्शन देकर भेज दिया था घर