सुनील का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हुआ चयन
जासं, सोनीपत : राजस्थान में 2
जासं, सोनीपत: राजस्थान में 28-30 सितंबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में गांव कुमासपुर निवासी सुनील कुमार ने 92 किलोग्राम भारवर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। सुनील की इस जीत के बाद उनका चयन 12-18 नवंबर के बीच रोमानिया में आयोजित होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सुनील के अलावा प्रवीन कुमार ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया।
कुश्ती कोच राज ¨सह छिक्कारा ने बताया कि सुनील काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में उसके स्वर्ण जीतने की पूरी उम्मीदें हैं। सुनील का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। राजस्थान से जीतकर सुभाष स्टेडियम लौटने पर उनके साथी पहलवानों ने विजेता का जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा सुनील की जीत के बाद गांव कुमासपुर में भी खुशी की लहर दौड़ गई।