Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने जलाई सरकारी एस्मा के आदेशों की प्रतियां

पिछले आठ दिन से हड़ताल कर नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर सरकार के एस्मा के आदेशों की प्रतियां जलाई। प्रदर्शन का नेतृतव बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने किया। इस दौरान बहुउद्देश्यीय कर्मचारी सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामेहर वर्मा के साथ सभी स्वास्थ्य सुपरवाइजरों ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा भी की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 06:43 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 06:43 PM (IST)
कर्मचारियों ने जलाई सरकारी एस्मा के आदेशों की प्रतियां
कर्मचारियों ने जलाई सरकारी एस्मा के आदेशों की प्रतियां

जागरण संवाददाता, सोनीपत: पिछले आठ दिन से हड़ताल कर नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर सरकार के एस्मा के आदेशों की प्रतियां जलाई। प्रदर्शन का नेतृत्व बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने किया। इस दौरान बहुउद्देश्यीय कर्मचारी सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामेहर वर्मा के साथ सभी स्वास्थ्य सुपरवाइजरों ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा भी की।

loksabha election banner

वीरेंद्र पहल ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को लागू करने की बजाय एस्मा लगा रही है। कर्मचारी इससे डरकर अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे। इससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। इसी के चलते कर्मचारियों ने सरकार के आदेशों की प्रतियां जलाई हैं। बुधवार को कर्मचारी कैबिनेट मंत्री आवास पर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही पांच कर्मचारियों का मुंडन कराया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांगों को लागू करने की अपील की।

पहल ने कहा कि जब तक उनकी मांगें लागू नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर रानी देवी, सुनीता राणा, सुदेश देवी, सगीता, सुनीता देवी, इंद्रावती, सरोज, बबीता, यशवंती, रंजीत, योगेश, कुलदीप आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.