Move to Jagran APP

सारंग रोड अंडरब्रिज के नीचे अब नहीं भरेगा पानी, दो कर्मचारी नियुक्त

शहर की एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों व अन्य वाहन चालकों के लिए नगर निगम की ओर से राहत भरी खबर है। कॉलोनीवासियों व वाहन चालकों को अब सारंग रोड स्थित रेलवे अंडरब्रिज में पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। अब अंडरब्रिज के नीचे पानी नहीं भरेगा। इसका समाधान करने के लिए नगर निगम ने अस्थायी रूप से दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। ये कर्मचारी ने केवल नियमित नाले व सीवर की सफाई करेंगे, बल्कि लोगों को कूड़ा डालने से भी रोकेंगे। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:31 PM (IST)
सारंग रोड अंडरब्रिज के नीचे अब नहीं भरेगा पानी, दो कर्मचारी नियुक्त
सारंग रोड अंडरब्रिज के नीचे अब नहीं भरेगा पानी, दो कर्मचारी नियुक्त

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर की एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों व अन्य वाहन चालकों के लिए नगर निगम की ओर से राहत भरी खबर है। कॉलोनीवासियों व वाहन चालकों को अब सारंग रोड स्थित रेलवे अंडरब्रिज में पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। अब अंडरब्रिज के नीचे पानी नहीं भरेगा। इसका समाधान करने के लिए नगर निगम ने अस्थायी रूप से दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। ये कर्मचारी ने केवल नियमित नाले व सीवर की सफाई करेंगे, बल्कि लोगों को कूड़ा डालने से भी रोकेंगे। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

loksabha election banner

सारंग रोड से गोहाना रोड को जोड़ने के लिए रेलवे की ओर से सोनीपत-पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरब्रिज का निर्माण किया हुआ है। यहां से हर रोज सैकड़ों छोटे वाहनों व पैदल लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन महीनों से यह मार्ग लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ था। यहां आए दिन सीवरों व नालियों का पानी जमा रहता था। इससे लोगों व वाहन चालकों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता था। दूषित पानी के कारण जहां लोगों को बीमार होने की आशंका बनी रहती थी, वहीं वाहन चालकों या तो शनि मंदिर से दयाल चौक होकर सारंग रोड पर आना पड़ रहा है या फिर वह रेलवे ओवरब्रिज से गीता भवन चौक होकर लंबा चक्कर लगाते हुए यहां पहुंच पड़ रहा था। स्थानीय लोग लगातार इसका स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे थे। इसी के मद्देनजर अब नगर निगम ने वहां सफाई व्यवस्था सु²ढ़ करने के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही स्थानीय लोगों के यहां कूड़ा डालने पर भी पाबंदी लगाई है। ये कर्मचारी यहां कूड़ा डालने वालों को रोकने के साथ पानी भरने और डिस्पोजल खराब होने की स्थिति में डिस्पोजल को भी तत्काल ठीक कर चलाएंगे। सारंग रोड अंडरब्रिज के पास सीवर व नाला ओवरफ्लो होने के कारण परेशानी आ रही थी। इसका समाधान करने के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी निरंतर यहां सफाई करेंगे। लोगों से भी अपील है कि वे पुल के पास कूड़ा न डाले, ताकि गंदगी न फैले और उन्हें साफ रास्ते की सुविधा मिले।

जितेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर निगम, सोनीपत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.