डीआरओ सुभाष मेहता को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
जिला राजस्व अधिकारी अधिकारी सुभाष मेहता शुक्रवार को अपनी 34 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत हो गए। लघु सचिवालय के कांफ्रेस हाल में उनकी सेवानिवृति पर उपायुक्त विनय ¨सह व सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने विदाई दी।
जासं, सोनीपत : जिला राजस्व अधिकारी अधिकारी सुभाष मेहता शुक्रवार को अपनी 34 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में उनकी सेवानिवृत्ति पर उपायुक्त विनय ¨सह व सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने विदाई दी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला राजस्व अधिकारी सुभाष मेहता का 34 वर्षों का कार्यकाल रहा। अपने कार्यकाल में उन्होंने नायब तहसीलदार, तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारी के पद पर बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इनकी कार्य के प्रति लगन को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान नगराधीश सुरेंद्र दून उनके जीवन की नई शुरुआत बताते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की भी कामना की। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, तहसीलदार जयभगवान, कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान आत्मप्रकाश सहित तहसीलदार और उपायुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। दूसरी ओर, हुडा कार्यालय में अधीक्षक पृथी ¨सह भी सेवानिवृत्त हुए। संपदा अधिकारी विजय राठी समेत सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर राजीव ढोचक, राजेंद्र शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, बिजेंद्र चहल आदि मौजूद रहे।