त्योहार के रंग में दिखे नन्हे-मुन्ने
जासं, सोनीपत : भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को होली क्रॉस स्कूल में बच्चों ने की राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को जन्माष्टमी का महत्व बताया गया। इसके बाद बच्चे पूरी तरह त्योहार के रंग में रंगे दिखे। छात्र-छात्राएं कृष्ण और राधा की वेशभूषा में बहुत सुंदर व आकर्षक दिखे। इस दौरान दही-हांडी का भी आयोजन किया गया। राधा और कृष्ण बने बच्चों ने खूबसूरत प्रस्तुति से भगवान कृष्ण की लीलाओं को दर्शाया। स्कूल प्रधानाचार्य केएस पोनमला विभिन्न त्योहारों का महत्व बताते हुए बच्चों के उत्साह की सराहना की। अमित
जासं, सोनीपत : भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को होली क्रॉस स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को जन्माष्टमी का महत्व बताया गया। इसके बाद बच्चे पूरी तरह त्योहार के रंग में रंगे दिखे।
छात्र-छात्राएं कृष्ण और राधा की वेशभूषा में बहुत सुंदर व आकर्षक दिखे। इस दौरान दही-हांडी का भी आयोजन किया गया। राधा और कृष्ण बने बच्चों ने खूबसूरत प्रस्तुति से भगवान कृष्ण की लीलाओं को दर्शाया। स्कूल प्रधानाचार्य केएस पोनमला विभिन्न त्योहारों का महत्व बताते हुए बच्चों के उत्साह की सराहना की।