भाजपा ने लोगों को ठगने का काम किया : परूथी
कांग्रेस नेता रवि परूथी ने कहा कि भाजपा ने लोगों को ठगने का काम किया है। सत्ता मिलते ही भाजपा नेता चुनाव में किए वादे भूल गए और आज हाल यह है कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। शहर के रामनगर में लोगों से उनकी समस्याएं जानने पहुंचे परूथी ने कहा कि समय नजदीक आ गया है और लोग वोट का हिसाब भाजपा से लेंगे।
जागरण संवाददाता, सोनीपत : कांग्रेस नेता रवि परूथी ने कहा कि भाजपा ने लोगों को ठगने का काम किया है। सत्ता मिलते ही भाजपा नेता चुनाव में किए वादे भूल गए और आज हाल यह है कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। शहर के रामनगर में लोगों से उनकी समस्याएं जानने पहुंचे परूथी ने कहा कि समय नजदीक आ गया है और लोग वोट का हिसाब भाजपा से लेंगे।
कॉलोनी में पहुंचने पर लोगों ने क्षेत्र में बिजली-पानी और सड़क-सीवरेज की समस्याओं से कांग्रेस नेता को रूबरू कराया। लोगों ने बताया कि बार-बार फरियाद के बावजूद इस इलाके के विकास को लेकर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि अगर उन्हें मौका मिला, तो इलाके के घर-घर जाकर समस्याओं का हल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामनगर शहर का पुराना इलाका है और यहां से उनका गहरा नाता रहा है। इस मौके पर उनके साथ बलवान ¨सह खासा, बलबीर खासा, दीपचंद दहिया, रणधीर, डा. राकेश पूर्व पार्षद, म¨हद्र, लक्ष्मी नारायण, रामकिशन, प्रेम, बिल्लू दहिया, बिजेंद्र अटकान, रजनी किराड़, संतोष अटवाल, रीतू आदि मौजूद रहे।