विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में कूड़े पर संग्राम: सफाई कर्मियों का हंगामा, पुलिस सुरक्षा में उठा कचरा; कई हिरासत में

Published: Tue, 01 Sep 2026 04:11 PM (IST)

सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठान बंद करने का ऐलान किया, जिससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग ...और पढ़ें

सोनीपत में कूड़े को लेकर सफाई कर्मियों का हंगामा, पुलिस सुरक्षा में कचरा उठान।

सोनीपत में कूड़े को लेकर सफाई कर्मियों का हंगामा, पुलिस सुरक्षा में कचरा उठान।

HighLights

  1. सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठान बंद करने का ऐलान किया।

  2. पुलिस सुरक्षा में कूड़ा उठाने पर कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया।

  3. हंगामा करने वाले कई सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने को लेकर हंगामा किया। नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कूड़ा उठान बंद करने का एलान किया था। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुर्गंध और गंदगी से लोग परेशान हैं।

बस अड्डे के पास नगर निगम ने पुलिस सुरक्षा में कूड़ा उठाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे, हंगामा किया और कूड़ा उठान कराने से रोक दिया। पुलिस ने कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की तैनाती के कारण बस अड्डे के पास जाम लग गया

भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण बस अड्डे के पास जाम लग गया। सुरक्षा घेरे में नगर निगम ने आखिरकार कुछ कूड़ा उठाया, लेकिन पूरे शहर में सफाई व्यवस्था अभी भी प्रभावित है।

यह भी पढ़ें- राजधानी में चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, सोनीपत से सब्जी मंडी होते हुए नई दिल्ली तक पहुंचेगी; ट्रायल पर काम जारी