विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 सोनीपत में प्रॉपर्टी आईडी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के कमिश्नर हरदीप चार्जशीट

Published: Sun, 22 Mar 2026 11:41 AM (GMT+05:30)

सोनीपत नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नौ अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यालय की ओर से की गई है डीएमसी हरदीप सिंह पर कारवाई 

  2. 2020-2025 की प्रॉपर्टी आईडी जांच में अनियमितताएं मिलीं

जागरण संवाददाता, सोनीपत। नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी गड़बड़ी मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रॉपर्टी शाखा से जुड़े नौ अधिकारी- कर्मचारियों पर कारवाई के बाद अब उप निगम आयुक्त (डीएमसी) हरदीप सिंह को चार्जशीट किया गया है।

मुख्यालय ने वर्ष 2020 से लेकर 2025 के बीच बनी प्रॉपर्टी आईडी मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की थी। कमेटी में पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद के अधिकारियों को शामिल किया गया था। जांच अधिकारियों ने निगम अधिकारियों को रिकार्ड के साथ बुलाया गया था, जहां पर उनसे प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित जानकारी जुटाई गई थी।

उनसे पांच वर्षों के दौरान बनी गई प्रॉपर्टी आईडी का डाटा जुटाने के साथ उनकी आईडी भी ली गई थी। प्रॉपर्टी आईडी की जांच करने के लिए एक विशेषज्ञ को लगाया गया। रेंडमली पांच वर्ष के दौरान बनी प्रॉपर्टी आईडी का डाटा उठाकर उसकी जांच की गई, इसमें भारी अनियमितताएं मिली। ऐसे में अब उन आईडी को बनाने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई हो रही है। इससे पहले नौ पर कार्रवाई हो चुकी है।

ऐसे आए कारवाई के दायरे में

प्रॉपर्टी आईडी के कार्य की जांच करने के बाद फाइनल जांच का काम एडमिन को करना होता है। एडमिन के तौर पर नगर निगम आयुक्त होता है, लेकिन सोनीपत नगर निगम आयुक्त की ओर से उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह को एडमिन के साथ अतिरिक्त चेकर की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके कार्य में भी खामियां मिलने के चलते उन्हें चार्जशीट किया गया है।

अब तक इनके खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई

जांच रिपोर्ट के आधार पर एक जनवरी को जेडटीओ राजेंद्र चुघ, एसडीओ अभिषेक और तत्कालीन जेई नवरत्न को निलंबित किया गया। इसके बाद नपा कुंडली के सचिव पवित्र गुलिया, एटीपी अमित और एसडीओ मंजीत दहिया को चार्जशीट किया गया।

बृहस्पतिवार को सहायक निशा को निलंबित और सहायक सोनू को चार्जशीट किया गया था। विभाग ने अकाउंटेंट सुनील को भी निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही प्रॉपर्टी आईडी शाखा में चेकर और मेकर के तौर पर नियुक्त रहे कई अन्य पर भी चार्जशीट की तैयारी है।