देशभक्ति की भावना को धारण करें विद्यार्थी : जैन
जागरण संवाददाता, सोनीपत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ओमप्रकाश आत्र
जागरण संवाददाता, सोनीपत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय के संयोजन में सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दिव्यांक गार्डेन में जिला स्तरीय देशभक्ति चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। युवाओं, विशेषकर विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना को धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी राष्ट्र तरक्की का भाव रखकर आगे बढेंगे तो देश एवं समाज वैश्विक मंच पर सशक्त होगा।
मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भाजपा जनकल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन के साथ-साथ देश के अंदर राष्ट्रभाव की भावना को मजबूत करना चाहती है। ऐसे में युवा यदि देश के प्रति भी अपना दायित्व समझें तथा अपने आस-पास होने वाली असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए आगे आएं। इससे देश के प्रति उनके अंदर जिम्मेदारी का भाव आएगा और यह अनुभव होगा कि उन्होंने भी देश को मजबूत करने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए देने का आह्वान करते हैं, क्योंकि उनके लिए देश ही प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण करने के लिए हमारे अंदर सेवाभाव आना चाहिए, तभी हम अपना लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन महाराजा अग्रसेन मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ धर्मबीर नांदल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ ओमप्रकाश आत्रेय, र¨वद्र दिलावर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला खत्री, मंडल अध्यक्ष इंद्र¨सह पांचाल, सतीश राज देशवाल, आचार्य सत्यवीर आर्य, अनिल झरोठी, हुकम ¨सह जोगी, चरण ¨सह जोगी, आजाद नेहरा, रामकिशन सरोहा, सुनीता लोहचब, पुष्पेंद्र योगी, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।