डिपो से राशन चोरी
संवाद सहयोगी, खरखौदा : चोरों ने खांडा गांव स्थित राशन डिपो में रखे सामान पर हाथ साफ कर
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 04:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 04:06 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खरखौदा : चोरों ने खांडा गांव स्थित राशन डिपो में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह राशन डिपो पर पहुंचे संचालक को चोरी के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खांडा गांव में सतपाल द्वारा सरकारी राशन डिपो संचालित किया जा रहा है। सोमवार को सतपाल डिपो बंद कर अपने घर चला गया था। मंगलवार की सुबह जब वह डिपो पर पहुंचा तो राशन की चोरी का पता चला। सतपाल का कहना है कि चोरों ने डिपो से लगभग 40 क्विंटल गेहूं, 75 बोतल सरसों का तेल व दो क्विंटल चीनी चुरा ली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें