Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले पीड़ित परिजन

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान फंसी एंबुलेंस में बच्चे की मौत के बाद परिजन रविवार को बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मिले और आपबीती सुनाई। राई विश्राम गृह में परिजनों से मिलने के बाद सुभाष बराला ने कहा कि यह घटना बहुत ही संवेदनशील है। हमें ऐसी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए और रास्ता जरुर देना चाहिए था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 07:04 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 07:04 PM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले पीड़ित परिजन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले पीड़ित परिजन

संस, राई (सोनीपत) : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान फंसी एंबुलेंस में बच्चे की मौत के बाद परिजन रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मिले और आपबीती सुनाई। राई विश्राम गृह में परिजनों से मिलने के बाद सुभाष बराला ने कहा कि यह घटना बहुत ही संवेदनशील है। हमें ऐसी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए और रास्ता जरूर देना चाहिए था।

loksabha election banner

बराला ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले में जांच चल रही है। परिजनों को न्याय मिले इसके लिए बच्चे का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया गया है। जांच के बाद मामले में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बराला ने कहा कि कम से कम ये तो देखना चाहिए था कि एंबुलेंस में कोई आपातकालीन केस हो सकता है। इसलिए एंबुलेंस को जरूर रास्ता देना चाहिए। विलाप करते परिजनों ने भी बताया कि उन्होंने खुद भी रास्ता मांगा था, लेकिन यात्रा में वाहन चालकों ने रास्ता नहीं दिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता मोहनलाल बड़ौली, जिलाध्यक्ष डॉ धर्मबीर नांदल, मनोज जैन, सन्नी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.