सरकार चाहे तो एक महीने में शुरू करा सकती है राम मंदिर का निर्माण : तोगड़िया
जागरण संवाददाता, सोनीपत : विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण त
जागरण संवाददाता, सोनीपत :
विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में कानून पास कर महीने भर के अंदर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करवा सकती है। इस बारे में केंद्र सरकार को ¨हदू जनभावनाओं के अनुरूप तेजी से काम कर अपनी प्रतिबद्धता साबित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर हालत में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विश्व ¨हदू परिषद लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। वह रविवार को मुरथल स्थित श्रीराम कृष्ण साधना केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर स्वामी दयानंद सरस्वती भी उनके साथ मौजूद थे।
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि देश के सौ करोड़ ¨हदुओं की भावना से किसी भी हालत में खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार को इस दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के दौरे पर पहुंचे जापानी प्रधानमंत्री ¨शजो आबे को 16वीं सदी में बने मस्जिद की जगह वहां के पुराने मंदिरों का भ्रमण करवाते तो ¨हदू समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश जाता। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद ऐतिहासिक शहर है, जिसका पुराना नाम कर्णावती है। यहां कई पुराने मंदिर ¨हदू व जैन स्थापत्य के बेहतरीन उदाहरण हैं। म्यांमार से आने वाले रो¨हग्या मुस्लिम शरणार्थियों के सवाल पर डॉ.तोगड़िया ने कहा कि जिन्हें अपने देश से बाहर निकाला जा रहा है, ऐसे लोगों को हमें भी अपने देश में शरण नहीं देना चाहिए। ये लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि रो¨हग्या मुसलमानों को सीमा से ही खदेड़ देना चाहिए। इससे पहले यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में तेजी से बढ़ रही मुस्लिम जनसंख्या ¨हदू समाज के लिए खतरनाक साबित होगी। उन्होंने कहा कि ¨हदुओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने देश में किसानों के आत्महत्या के बढ़ रहे मामले पर भी ¨चता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की सुध लेनी होगी। इस मौके पर विहिप के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गुप्ता, प्रांत मंत्री प्रद्युमन कुमार, विभाग के मंत्री आदित्य रोहिल्ला, जिलाध्यक्ष राम कुमार मित्तल, जिला मंत्री सुभाष गुप्ता, बालकिशन शर्मा, प्रेम खुराना, वीरेंद्र बढ़खालसा, आचार्य सचिदानंद, दीपचंद गर्ग, मनोज राय, डॉ एसएन ¨सह, मोहित गौड़ आदि मौजूद थे।