Move to Jagran APP

संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय सदस्य निभाएंगे अहम भूमिका : जैन

राजीव जैन ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन की चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:19 AM (IST)
संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय सदस्य निभाएंगे अहम भूमिका : जैन
संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय सदस्य निभाएंगे अहम भूमिका : जैन

जागरण संवाददाता, सोनीपत : सोनीपत विधानसभा में सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता का पुन: पंजीकरण करवाते हुए मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को सक्रिय सदस्य बनाया गया। इसके बाद अपने संबोधन में जैन ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन की चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है, जिसमें जनवरी तक बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष के चुनाव का संचालन किया जाएगा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय सदस्य अहम भूमिका निभाएंगे। 10 दिसंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान के चरण को पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया को लेकर पदाधिकारियों विशेषकर कार्यकर्ताओं में पूरा जोश और उत्साह है। उन्होंने कहा लोकतांत्रिक प्रणाली से आयोजित प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा शनिवार को इस संबंध में रोहतक प्रदेश कार्यालय में बैठक भी बुलाई गई है। उन्होंने सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में भी 10-10 लोगों को सदस्य बनाने वाले सक्रिय सदस्यों की सूची शीघ्र तैयार करने को कहा, ताकि आगामी प्रक्रिया को प्रारंभ किया जा सके। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, डॉ. संजय सेहरा, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन ललित महेंद्रू, पूर्व पार्षद राजेंद्र चांदना, सुरजीत दहिया, सुरेंद्र मदान, मनोज गुप्ता, मास्टर सुरेश आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.