सहदेव सिंह बने कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष
रविवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जासं, सोनीपत : गोहाना रोड पर रविवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह ने की, जबकि प्रदेशाध्यक्ष ओमपति कादियान मुख्य अतिथि रहीं।
वीरेंद्र सिंह ने जिला कार्यकारिणी को विसर्जित करते हुए नई कार्यकारिणी गठन करने के लिए प्रस्ताव रखा। इसके लिए सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक रामेश्वर दास, धन्नो देवी, स्वास्थ्य निरीक्षक बलबीर सिंह और सतबीर राठी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। उन्होंने सर्वसम्मति से सहदेव सिंह को अध्यक्ष चुना। इनके अलावा कुलदीप बेदी महासचिव, विजय सरोहा कोषाध्यक्ष व महेश राठी को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर मीना कुमारी, रानी देवी, सतबीर सिंह, कुलताज मलिक, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुहाड़, यशबीर दहिया, समुंद्र सिंह, योगेश कुमार, सुनीता राणा, रानी देवी, रंजीव राणा आदि मौजूद रहे।