Move to Jagran APP

गर्मी का सितम जारी, 44 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

जले में गर्मी का सितम जारी है। सुबह से ही तेज धूप से तापमान बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी ने आम जनमानस की परेशानी बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 09:46 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 09:46 PM (IST)
गर्मी का सितम जारी, 44 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान
गर्मी का सितम जारी, 44 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

जागरण संवाददाता, सोनीपत : जले में गर्मी का सितम जारी है। सुबह से ही तेज धूप से तापमान बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी ने आम जनमानस की परेशानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जो अन्य दिनों से करीब दो डिग्री अधिक रहा। इससे लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते नजर आए।

loksabha election banner

पिछले कई दिन से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। बृहस्पतिवार को तापमान बढ़ने से धूप और तेज रही, वहीं उमस से भी लोग बेहाल रहे। तपिश से बचने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करके घरों से निकलते नजर आए। इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह आसमान साफ रहा। सूरज की गर्म किरणें सुबह से ही बदन पर चुभने लगीं। दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती चली गई। दोपहर के समय अंगारे उगलती सूर्यदेव की किरणों ने झुलसाया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आगामी तीन दिन तक तापमान 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है, जिससे गर्मी बरकरार रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.