निबंध लेखन प्रतियोगिता में विदूषी जिले में प्रथम तो प्रदेश में रहीं चतुर्थ
जिला नागरिक अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल की बेटी विदूषी ने राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जासं, सोनीपत: जिला नागरिक अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल की बेटी विदूषी ने राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें जहां विदूषी ने जिले में प्रथम तो प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया। इस पर विदूषी को स्कूल प्रबंधन के अलावा अभिभावकों व परिजनों ने बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदूषी जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने जनवरी में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उनका मार्गदर्शन स्कूल की प्रिसिपल गीतांजलि ग्रोवर और अध्यापिका मंजू गोयल ने किया। अब इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ है तो उसमें विदूषी को प्रदेशभर में चौथा और जिले में प्रथम स्थान मिला। इससे स्कूल के साथ ही परिजनों में खुशी का माहौल है।