Move to Jagran APP

लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे नेता : डॉ. नांदल

केंद्र में भाजपा की दूसरी बार बनी सरकार का एक साल पूरा हो गया है। एक साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने देश व जनता के हित कई अहम फैसले लिए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 05:14 PM (IST)
लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे नेता : डॉ. नांदल
लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे नेता : डॉ. नांदल

संस, गोहाना : केंद्र में भाजपा की दूसरी बार बनी सरकार का एक साल पूरा हो गया है। एक साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने देश व जनता के हित कई अहम फैसले लिए। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता घर-घर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। सरकार की उपलब्धियों का पंफलेट तैयार किया गया, जिसे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल ने शुक्रवार को सिविल रोड स्थित अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कही।

loksabha election banner

डॉ. धर्मबीर सिंह नांदल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर इस प्रदेश को देश की विकास की मुख्य धारा में लाने का एतिहासिक फैसला लिया। सीएए को लागू किया गया। इनके अलावा भी केंद्र सरकार ने कई अहम फैसले लिए। डॉ. नांदल ने कहा कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जिले में घर-घर लाकर लोगों को सरकार की एक साल की उपलब्धियां बताएंगे। इस अभियान में शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपलब्धियों का पत्र लेकर घर-घर जाएंगे। डॉ. नांदल ने कहा कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों में मास्क व सैनिटाइजर वितरित करेंगे। यह अभियान 7 से 14 जून तक चलेगा। इसके लिए विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। महिला मोर्चा गन्नौर हलका, एससी मोर्चा सोनीपत हलका, राई हलका में किसान मोर्चा, खरखौदा हलका में ओबीसी मोर्चा, बरोदा हलका में युवा मोर्चा व गोहाना हलका में अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी लगाई गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, जिला मीडिया प्रभारी सूरजमल शर्मा, कथूरा मंडल के अध्यक्ष सुधीर मलिक, इसी मंडल महांमत्री बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.