विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 दिन में दोगुना हुआ प्याज, चीनी से भी तेज भागे दाम और बिगड़ा रसोई का बजट; ड्राई फ्रूट्स में भी लगी 'आग'

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:13 PM (IST)

वर्षा और त्योहारी मांग के कारण प्याज सहित सब्जियों, फलों और सूखे मेवों के दाम तेजी से बढ़े हैं, जिससे ...और पढ़ें

फलों, हरी सब्जियों, दालों व रसोई से जुड़ी अन्य चीजों पर महंगाई की मार है। एआई इमेज

फलों, हरी सब्जियों, दालों व रसोई से जुड़ी अन्य चीजों पर महंगाई की मार है। एआई इमेज

HighLights

  1. प्याज के दाम दस दिन में दोगुने होकर 65-70 रुपये/किलो हुए।

  2. भारी वर्षा और त्योहारी मांग से सब्जियों, फलों के दाम बढ़े।

  3. रसोई का बजट बिगड़ा, कीमतों में राहत की उम्मीद कम।

संदीप कुमार, सोनीपत। वर्षा और त्योहारी मांग ने आम आदमी की थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। रसोई की धुरी माने जाने वाले प्याज के दाम अब चीनी से भी तेज भाग रहे हैं।

महज दस दिन पहले 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज खुदरा बाजार में उछलकर 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि खुदरा में चीनी 70 रुपये से 62 तक लौट आई है।

थोक मंडी में प्याज 45 से 55 रुपये प्रति किलो की बोली पर छूटा। अचानक आई इस तेजी से मध्यम और गरीब वर्ग का मासिक बजट पूरी तरह चरमरा गया है। वहीं फलों, हरी सब्जियों, दालों व रसोई से जुड़ी अन्य चीजों पर महंगाई की मार है।

मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित

सब्जियों के दामों में उछाल का मुख्य कारण पिछले दिनों हुई भारी वर्षा है। खेतों में पानी भर जाने से स्थानीय फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं बाहरी राज्यों से आने वाली मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। नतीजतन थोक मंडियों में सब्जियों की दैनिक आवक आधी रह गई है।

कीमतों में मामूली नरमी देखी गई

वहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक तो है, लेकिन महंगाई का साया साफ देखा जा रहा है। व्रत और भोग के लिए सूखे मेवों तथा फलों की मांग बढ़ने से भाव चढ़े हुए हैं। ड्राई फ्रूट्स में काजू 1000 रुपये, बादाम 900 से 1080 रुपये और पिस्ता 1400 से 1700 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हालांकि, फलों में सेब 150 रुपये व आम 300 से 350 रुपये के उच्च स्तर पर हैं, जबकि केला व अनार की कीमतों में मामूली नरमी देखी गई है।

कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद कम

लगातार हो रही वर्षा के कारण खेतों में जलभराव है, जिससे तोड़ी गई हरी सब्जियां मंडियों तक पहुंचने से पहले ही सड़ रही हैं। प्याज और लहसुन की खेप कम आ रही है। थोक में ही माल महंगा मिल रहा है, ऊपर से जन्माष्टमी के चलते व्रत वाली सब्जियों की मांग अचानक बढ़ गई है। जब तक मौसम साफ नहीं होता और नई फसल की नियमित आवक शुरू नहीं होती, तब तक कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

-विजय, सब्जी विक्रेता, सोनीपत।

जन्माष्टमी पर्व के चलते फलों की पूछपरख तो बढ़ी है, लेकिन वर्षा ने ढुलाई का भाड़ा बढ़ा दिया है। बाहरी मंडियों से आने वाला सेब और आम तेज बिक रहा है। हालांकि, स्थानीय आवक ठीक रहने से मौसमी और अमरूद के भाव थोड़े गिरे हैं। केला और अनार में भी कुछ नरमी है, फिर भी महंगे सूखे मेवों के चलते ग्राहक सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही फल खरीद रहे हैं। त्योहार पर जैसा उठाव होना चाहिए, वैसा नहीं है।

-विनोद फल विक्रेता, सोनीपत।

सब्जी की कीमतों की तुलना तालिका (प्रति किलो रुपये में)


सब्जी

10 दिन पहले

अब

वृद्धि (रुपये में)

प्रतिशत में

प्याज

40

65

25

62.5

आलू

20

27

7

35

खीरा

40

60

20

50

गोभी

60

100

40

67

टमाटर

50

60

10

20

गाजर

50

80

30

60

नींबू

100

200

100

100

लौकी

15

25

10

67

करेला

40

60

20

50

शिमला मिर्च

40

80

40

100

बैंगन

40

80

40

100

भिंडी

20

40

20

100

टींडा

60

120

60

100

पेठा

20

30

10

50

मूली

30

60

30

100

लहसुन

100

200

100

100

परचून के सामान का भाव (प्रतिकिलो रुपये में)

चीनी 70 से 62
सरसों तेल 160
दाल मिक्स 130
छोले 120
चने 120

ड्राइफ्रूट (प्रतिकिलो रुपये में)

काजू

1000
बादाम  900 से 1080
पिस्ता  1400-1700
किसमिस  600
सूखा नारियल  300-450

फलों के भाव (प्रतिकिलो रुपये में)

सेब 150
पपीता 60
अनार 200 से 150
केला 100 से 70-80
आम 300-350
मौसमी 100-40
अमरुद 100-70

फल-सब्जियों के दाम में आया चढ़ाव

उधर, औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की डबुआ मंडी में फल व सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसे वर्षा का असर भी कहा जा सकता है। एक बार फिर दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुछ फलों व सब्जियों के दाम में मामूली घटत थी तो कुछ में काफी बढ़ोतरी नजर आई।

वैसे भी यदि कोई फल व सब्जियां मंडी में अधिक आ गई हैं तो इनके दाम में कमी आ सकती है। वहीं यदि स्टाक कम है तो रेट अधिक हो सकते हैं। अब मानसून भी शुरू हो गया है। इसलिए सब्जियों व फलों के दाम में और चढ़ाव आने की संभावना है।

फल के थोक के दाम प्रति किलो में

सेब 30 150
अनार 40 110
अमरूद 30 70
केला 8 12
मौसमी 25 30
बाबूगोशा 50 90

सब्जियों के दाम प्रति किलो में

आलू

6-10

प्याज 

32-40

टमाटर 

25-30

बैंगन 

10-15

घिया 

5-10

खीरा 

7-15

मूली

5-15

बंद गोभी 

10-15

परमल 

25

गोभी 

20-35
करेला  20

फसलें प्रति किलो में

गेहूं 

26.10

चावल

44-130

तिल

19
जैसा व्यापारियों ने बताया

दालें प्रति किलो में

मसूर  81
मूंग  115
चना  77

यह भी पढ़ें- चीनी-प्याज के बाद महंगा हुआ गेहूं, ₹150 तक बढ़े भाव! खुदरा बाजारों में कैसी रहेगी कीमत और सप्लाई?

यह भी पढ़ें- प्याज की बुवाई में 37% की भारी गिरावट! कीमतों के बाद सप्लाई की बढ़ेगी टेंशन, अब कम होंगे या बढ़ेंगे दाम?



वस्तु
पहले (रुपये)
अब (रुपये)
परिवर्तन
चीनी
70
62
-8 (कमी)
सरसों तेल
-
160
-
दाल मिक्स
-
130
-
छोले
-
120
-
चने
-
120