सोनीपत में मादक पदार्थ गिरोह का पर्दाफाश, नाइजीरियन तस्कर चिडी गिरफ्तार; हेरोइन बरामद
सोनीपत पुलिस ने लाखों रुपये की हेरोइन के साथ एक नाइजीरियन तस्कर चिडी को गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट गन्नौर ...और पढ़ें
-1786881711708_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
नाइजीरियन युवक चिडी लाखों की हेरोइन के साथ गिरफ्तार।
क्राइम यूनिट गन्नौर ने दो अन्य तस्करों को भी पकड़ा।
बरामद हेरोइन की कीमत साढ़े छह लाख रुपये बताई गई।
संवाद सहयोगी, राई (सोनीपत)। सोनीपत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस को लाखों रुपये मूल्य की हेरोइन मिली है। पकड़े गए विदेशी युवक की पहचान चिडी के रूप में बताई गई है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
जानकारी के अनुसार, क्राइम यूनिट गन्नौर की एसआइ जसबीर के नेतृत्व वाली एक टीम गश्त के दौरान टीडीआइ माल कुंडली के पास मौजूद थी। वहां पुलिस को सूचना मिली कि निफ्टेम चौक के पास एक युवक हेरोइन बेचने की फिराक में निफ्टेम चौक पर खड़ा है।
पुलिस ने गिरफ्तार किया
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर विदेशी युवक वहां से जाने लगा, इस पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। बाद में पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास 310 ग्राम हेरोइन मिली। हेरोइन बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थ की कीमत साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में कुंडली थाने में आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
दो और तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामदगी के एक मामले में क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस ने दो और तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान दिल्ली के नांगल ठाकरान के सिद्धार्थ और सोनीपत के बंदेपुर के अक्षय के रूप में बताई गई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने 12 अगस्त को पुलिस ने जठेड़ी के प्रिंस उर्फ सन्नी व बढमलिक के दीपक को भारी मात्रा में हेरोइन और चरस और दो पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया था। उनकी रिमांड अवधि के दौरान हुई पूछताछ के बाद सिद्धार्थ व अक्षय को पकड़ा गया है।
