पुलिस ने कार लुटेरे को दबोचा
मुरथल थाना पुलिस ने हथियार के बल पर कार लूटने वाले को बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, सोनीपत:
मुरथल थाना पुलिस ने हथियार के बल पर कार लूटने वाले को बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान विकास नगर निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर 2019 को नंदनगरी दिल्ली निवासी आकाश ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि दो युवक जीटी रोड पर हथियार धमकी देकर उनकी सियाज कार लूटकर ले गए। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अनुसंधान टीम के उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। शीघ्र ही घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने को छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित अपहरण, हत्या प्रयास, लूट, चोरी व डकैती की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है।