Move to Jagran APP

पेरोल पर आए कैदी ने गोली मारकर की आत्महत्या

दिल्ली पुलिस के जवान के बेटे की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने पेरोल के दौरान खुद को गोली मारकर हत्या कर ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 06:13 AM (IST)
पेरोल पर आए कैदी ने गोली मारकर की आत्महत्या
पेरोल पर आए कैदी ने गोली मारकर की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, सोनीपत : दिल्ली पुलिस के जवान के बेटे की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने पेरोल के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कैदी ने इंडियन कॉलोनी स्थित अपने घर पर ही देशी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारी। उसने 21 दिन की पेरोल खत्म होने के चंद घंटे पहले आत्महत्या की। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने युवक के खिलाफ उसके पिता के बयान पर ही अवैध शस्त्र अधिनियम में मामला भी दर्ज किया है।

loksabha election banner

शहर में इंडियन कॉलोनी निवासी पंकज मालवीय नगर गली नंबर-1 निवासी दिल्ली पुलिस के जवान जोगिद्र सिंह के बेटे मोहित की हत्या में दोषी करार दिया गया था। उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर 29 अक्टूबर 2016 को मोहित की हत्या की थी। पंकज व उसके साथी गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी पंकज कुमार, मयूर विहार निवासी नवीन व अनिल पर आरोप था कि वह घटना के दिन किसी अंगद नाम के युवक को पीट रहे थे। मोहित उसे बचाने लगा तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी। चारों को अदालत ने 16 फरवरी, 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद से पंकज भोंडसी जेल में सजा काट रहा था।

पंकज अब 21 दिन के पेरोल पर घर आया था। उसे शुक्रवार को ही वापस जेल जाना था। जेल जाने से चंद घंटे पहले ही पंकज ने शुक्रवार सुबह सात बजे अपने कमरे में देशी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले पंकज ने अपने परिजनों से जेल वापस जाने से मना कर दिया था। उसके परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी कनपटी के दाहिने तरफ पिस्तौल सटाकर गोली चला दी। इससे गोली उसके सिर के आर-पार होकर बाई तरफ से निकलकर दीवार में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर स्वजनों ने खिड़की की कुंडी तोड़ी और अंदर गए तो पंकज मृत पड़ा था। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची थाना शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पिता के बयान पर उसके खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.