राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों जीते दो पदक
जासं सोनीपत खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल के दो खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित सेंटर जोन राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
जासं, सोनीपत : खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल के दो खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित सेंटर जोन राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इससे दोनों विद्यार्थियों ने रजत पदक प्राप्त किए। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का शुक्रवार को प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य व कोच संसार दहिया ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने बताया कि यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में आयोजित हुई। इसमें प्रताप स्कूल के खिलाड़ी अमन गुप्ता व सत्यप्रकाश ने दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम को दूसरा स्थान दिलाया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।