Move to Jagran APP

शहर में 6 को चलेगा महा पौधरोपण अभियान : राठी

नगराधीश एवं नगर निगम के संयुक्त आयुक्त शंभू राठी ने बताया कि शहर को हरा-भरा करने के लिए 6 जुलाई को महा पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर के आम लोगों के साथ ही सभी सामाजिक धार्मिक व अन्य सभी संगठनों को शामिल किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 06:35 AM (IST)
शहर में 6 को चलेगा महा पौधरोपण अभियान : राठी
शहर में 6 को चलेगा महा पौधरोपण अभियान : राठी

जासं, सोनीपत : नगराधीश एवं नगर निगम के संयुक्त आयुक्त शंभू राठी ने बताया कि शहर को हरा-भरा करने के लिए 6 जुलाई को महा पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर के आम लोगों के साथ ही सभी सामाजिक, धार्मिक व अन्य सभी संगठनों को शामिल किया जाएगा।

loksabha election banner

राठी ने बताया कि आज पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए एक हरित शहर और राष्ट्र निर्माण के लिए हम सभी को पौधरोपण का संकल्प लेना होगा। इसके तहत शहर के सभी लोगों को एक साथ एकत्रित कर 6 जुलाई को विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने शहर के सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इस पौधरोपण अभियान में हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। साथ ही इस अभियान से सभी बच्चों, बड़ों व बुजुर्गों को भी जुड़ना होगा, ताकि हम सोनीपत शहर को हरित शहर बनाने की तरफ आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को जो अभियान चलाया जाएगा, उसमें जो व्यक्ति पौधा लगाएगा उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लेगा। साथ ही उस पौधे के साथ संबंधित व्यक्ति के नाम की पट्टी भी लगाई जाएगी। इस अभियान के तहत नगर निगम की विभिन्न स्थानों पर खाली पड़ी जमीनों, प्रमुख पार्कों व अन्य स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.