Move to Jagran APP

फोटो 46 : हड़ताली जिला प्रधान समेत तीन एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त

सोनीपत नागरिक अस्पताल परिसर में पिछले 11 दिन से हड़ताल कर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान समेत तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। इसको लेकर उप सिविल सर्जन ने एक पत्र जारी किया है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने सरकार व विभाग के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया। इससे पहले नागरिक अस्पताल से स्वामी विवेकानंद चौक तक कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एनएचएम कर्मचारी नियमिति, वार्षिक अनुबंध बंद, बकाया एरियर व सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को उनकी हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल से जहां एंबुलेंस व अन्य सुविधाएं न मिलने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं, वहीं कर्मचारियों का अन्य संगठनों से समर्थन मिल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 05:58 PM (IST)
फोटो 46 : हड़ताली जिला प्रधान समेत 
तीन एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त
फोटो 46 : हड़ताली जिला प्रधान समेत तीन एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त

जागरण संवाददाता, सोनीपत : नागरिक अस्पताल परिसर में पिछले 11 दिन से हड़ताल कर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान समेत तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। इसको लेकर उप सिविल सर्जन ने एक पत्र जारी किया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया। इससे पहले नागरिक अस्पताल से स्वामी विवेकानंद चौक तक कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

एनएचएम कर्मचारी नियमितीकरण, वार्षिक अनुबंध बंद, बकाया एरियर और सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से जहां एंबुलेंस और अन्य सुविधाएं न मिलने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं, वहीं कर्मचारियों का अन्य संगठनों से समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को रोडवेज, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जनस्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से संबंधित यूनियनों ने एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारी नेताओं ने जल्द एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को लागू करने की मांग की। इसके साथ ही सरकार व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

इस मौके पर रणवीर मलिक, रवि पन्नू, जयभगवान दहिया, बिजेंद्र चहल, ओमप्रकाश मलिक, बिजेंद्र शर्मा, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने

इनको किया बर्खास्त

उप सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल में बतौर चालक देवेंद्र डागर, बढ़खालसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ब्लॉक आशा को-ऑर्डिनेटर शीला व जुआं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चालक कप्तान राणा को बर्खास्त किया है। इनमें देवेंद्र डागर एनएचएम कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान हैं। इसके अलावा शीला सचिव हैं।

------------

तीनों कर्मचारी अनुबंध आधार पर कार्यरत हैं। अनुबंध के नियम अनुसार वे अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे थे। इसी कारण उनको बर्खास्त किया गया है।

डॉ. जयकिशोर, उप सिविल सर्जन, सोनीपत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.