तीन सौ बेड का बनेगा जिला नागरिक अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर व आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लोगों को जल्द ही जिला नागरिक अस्पताल में और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल को 300 बेड का बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय ने जिला प्रबंधन से दोबारा प्रपोजल मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय के निर्देशानुसार मरीजों की सुविधाओं व बि¨ल्डग प्लान के तहत प्रपोजल भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर मुख्यालय की मुहर लगेगी।
जागरण संवाददाता, सोनीपत : स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर व आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लोगों को जल्द ही जिला नागरिक अस्पताल में और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल को 300 बेड का बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय ने जिला प्रबंधन से दोबारा प्रस्ताव मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय के निर्देशानुसार मरीजों की सुविधाओं व बिल्डिंग प्लान के तहत प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर मुख्यालय की मुहर लगेगी।
जिला नागरिक अस्पताल को सरकार ने वर्ष 2017 में 200 बेड का बनाने का निर्णय लिया गया था। बेड की संख्या बढ़ने के साथ अस्पताल में कई सुविधाएं भी बढ़ी। इसके बावजूद वह सुविधाएं मरीजों की संख्या के मद्देनजर कम पड़ रही हैं। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देजनर स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक प्रबंधन से खुद 300 बेड का प्रपोजल मांगा था। इस पर प्रबंधन ने मदर एंड चाइल्ड ¨वग, गायनी वार्ड, इमरजेंसी सहित कई सुविधाओं के तहत विभाग को प्रस्ताव भेजा था। इसके बावजूद अभी तक यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि अब मुख्यालय ने नागरिक अस्पताल को 300 बेड का करने के लिए दोबारा से प्रपोजल मांगा है। इसी के मद्देनजर विभाग ने अब दोबारा प्रपोजल मांगा है। मरीजों को मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं
200 बेड का नागरिक अस्पताल होने के बावजूद मरीजों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि अस्पताल में अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए जगह कम पड़ रही है। बेड पर जगह न होने के कारण काफी मरीजों को दूसरी जगह रेफर किया जा रहा है। हाल ही में ट्रे¨नग स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट करके हार्ट सेंटर खोलने की कवायद जारी है। इसके अलावा मदर केयर यूनिट, लेबर रूम में सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन मरीजों की संख्या अनुसार वह पूरी नहीं हैं। अब जिला प्रबंधन ने अपने प्रपोजल में 300 बेड स्थापित करने व अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए दो ¨बदु रखे हैं। पहला अस्पताल की बिल्डिंग पर ही दूसरी बिल्डिंग तैयार की जाए या फिर परिसर में खाली पड़ी जगह पर नई बिल्डिंग तैयार की जाए। इस प्रपोजल पर मुहर लगने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्यालय की ओर से नागरिक अस्पताल को 300 बेड का करने का पत्र मिला था। इसके तहत मुख्यालय ने प्रस्ताव मांगा। मरीजों की सुविधाओं अनुसार प्रबंधन ने प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय की मुहर लगते ही सुविधाओं पर कार्य किया जाएगा, ताकि मरीजों को इनका लाभ मिल सके।
डॉ. जसवंत पूनिया, सिविल सर्जन, सोनीपत।