Move to Jagran APP

मुरथल रोड किनारे अवैध निर्माण पर निगम का वार

बीते कुछ समय में शहर में रातों-रात अवैध इमारतें बनकर तैयार हो गईं तो कुछ में निर्माण कार्य धड़ल्ले चल रहा है। शहर के मुरथल रोड पर स्थित अवैध कालोनियों में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 06:47 PM (IST)
मुरथल रोड किनारे अवैध निर्माण पर निगम का वार
मुरथल रोड किनारे अवैध निर्माण पर निगम का वार

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर के मुरथल रोड पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर आखिरकार नगर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम बुधवार हो जेसीबी लेकर दल-बल के साथ मुरथल रोड पहुंची और वहां बनाए गए अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाई। इस दौरान निगम की टीम ने 30 के करीब अवैध निर्माण गिराए। इस दौरान लोगों ने निगम की टीम का विरोध भी किया। हालांकि निगम की टीम ने लोगों की एक न सुनी। इस दौरान लोगों ने रुपये के लेनदेन के भी आरोप लगाए।

loksabha election banner

बीते कुछ समय में शहर में रातों-रात अवैध इमारतें बनकर तैयार हो गईं तो कुछ में निर्माण कार्य धड़ल्ले चल रहा है। शहर के मुरथल रोड पर स्थित अवैध कालोनियों में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण हुए हैं। मुरथल रोड पर करीब 100 जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। अब बुधवार को नगर निगम की मुरथल रोड पर पहुंची। टीम ने आधे बने मकानों, दुकानों व शोरूम पर जेसीबी चलाई। बीते एक साल में नगर निगम की ओर से यहां करीब आधा दर्जन बार कार्रवाई की जा चुकी है लेकिन धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे थे। टीम के वापस लौटते ही कई जगह फिर से अवैध निर्माण शुरू हो गए।

कार्रवाई से हड़कंप, मिन्नते करते नजर आए लोग :

नगर निगम की तोड़फोड़ की कार्रवाई की भनक जैसे ही अवैध निर्माण करने वालों को लगी वे मौके पर पहुंच गए। वहीं, निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों ने भी मालिकों को सूचना दे दी। इसके बाद रोड पर भीड़ जमा हो गई। लोग अधिकारियों की मिन्नतें करते नजर आए, तो कोई सिफारिश के लिए अधिकारियों को अपना फोन पकड़ाते नजर आए। हालांकि इन सबके बावजूद नगर निगम की कार्रवाई जारी रही।

रसूखदारों ने रातों-रात खड़ी कर ली इमारतें :

नगर निगम की कार्रवाई के दौरान लोगों ने अधिकारियों की नीयत पर खूब सवाल उठाए। एकतरफ जहां निर्माण किराए जा रहे थे वहीं, दूसरी ओर रसूखदारों ने रातों-रात इमारतें खड़ी कर दी हैं जिन पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं हो पाई है। वहीं, आसपास कई-कई मंजिल की इमारतें खड़ी हैं। कई बड़े शोरूमों के साथ ही कई रेस्त्रां बन गए हैं। इनमें धड़ल्ले से कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

----

ज्यादातर अवैध निर्माण लाकडाउन के दौरान हुए हैं। इनमें से कइयों ने बिना नक्शे के निर्माण किए हैं तो कइयों ने अवैध कालोनी में निर्माण किए हैं। ऐसे में निगम की ओर से कार्रवाई की गई है। वहीं, दोबारा निर्माण किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

- सुरेश लोहान, एसडीओ, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.