Move to Jagran APP

सेक्टर-14 में फैली गंदगी, क्षेत्रवासियों में रोष

शहर के दिल्ली कैंप सेक्टर-14 में फैली गंदगी से परेशान क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया। वहीं नगर निगम अधिकारियों से जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 05:06 AM (IST)
सेक्टर-14 में फैली गंदगी, क्षेत्रवासियों में रोष
सेक्टर-14 में फैली गंदगी, क्षेत्रवासियों में रोष

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर के दिल्ली कैंप सेक्टर-14 में फैली गंदगी से परेशान क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया। वहीं, नगर निगम अधिकारियों से जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की है। सफाई न होने पर निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी क्षेत्रवासियों ने दी है।

loksabha election banner

रोष जता रहे क्षेत्रवासियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता अनुज छाबड़ा ने कहा कि शहर की सफाई को लेकर निगम प्रशासन की तरफ हर माह लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, बावजूद इसके शहर के विभिन्न क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। क्षेत्रवासी संजय, सुभाष, सुरेश, सन्नी, रवि, कमल, दीपक, जैकी, श्रवण, श्यामलाल आदि ने बताया कि गंदगी की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार निगम प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समस्या का कोई निदान नहीं हो रहा है। गंदगी न हटने से क्षेत्र में कई प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं गंदगी होने के कारण यहां पर लावारिस पशुओं की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द निगम प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया तो वे निगम के खिलाफ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.