सीवर में डाला कचरा तो खैर नहीं, लगेगा जुर्माना
जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर में बढ़ रही सीवर समस्या से परेशान नगर निगम ने अब ऐसे प्वाइंट चिह्नित किए है, जहां सीवर समस्या परेशान कर रही है। नगर निगम अधिकारियों की माने तो सीवर समस्या का कारण सीवर में बहाए जाने वाली गंदगी व कचरा है। ऐसे क्षेत्र भी चिह्नित किए गए है, जिनमें सीवर में कचरा डाला जा रहा है। देखने में आया है कि शहर के रिहायशी क्षेत्रों में चल रही डेयरियों से गोबर व अन्य अपशिष्ट नाली-नालों के जरिए सीवर में पहुंच रहे है।
जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर में बढ़ रही सीवर समस्या से परेशान नगर निगम ने अब ऐसे प्वाइंट चिह्नित किए हैं, जहां सीवर समस्या अधिक परेशान कर रही है। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो सीवर समस्या का कारण सीवर में बहाए जाने वाली गंदगी व कचरा है। देखने में आया है कि शहर के रिहायशी क्षेत्रों में चल रही डेयरियों से गोबर व अन्य अपशिष्ट नाली-नालों के जरिए सीवर में पहुंच रहे हैं। अब जल्द ही नगर निगम की ओर से पब्लिक नोटिस जारी कर ऐसे लोगों को चेताया जाएगा। अगर उसके बाद भी डेयरी संचालक नहीं माने तो नगर निगम उन पर जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगा। लगातार बढ़ रही डेयरियों की संख्या
शहर से बाहर डेयरी शिफ्टिंग करने का कार्य शुरू जरूर किया गया था, लेकिन पिछले एक साल से यह काम अटका हुआ है। शहर के अंदर डेयरी होने के कारण हमेशा सीवर जाम की समस्या बन रही है और लोगों की सबसे बड़ी समस्या का कारण ही सीवर जाम है। 2001 में शहर में डेयरियों को लेकर सर्वे कराया गया था, उस समय डेयरियों की संख्या लगभग 300 थी। आज डेयरियों की संख्या लगभग 1500 हो चुकी हैं। पिछले साल दोबारा शहर के रिहायशी क्षेत्र में सर्वे कराया गया। शहर में रिहायशी क्षेत्र में ऐसी डेयरियों की संख्या 220 है, जिनमें पांच से ज्यादा पशु हैं। इसके अलावा पांच पशुओं से कम वाली डेयरियों की भरमार है जो लगभग 1300 के करीब है। इन्हीं डेयरियों से निकला अपशिष्ट सीवर ब्लॉक कर रहा है। शहर के इन क्षेत्रों में स्थापित हैं डेयरियां
शहर के वेस्ट रामनगर, विशाल नगर, मालवीय नगर, विकास नगर, आर्य नगर, मायापुरी, जटवाड़ा, कोट मोहल्ला, आदर्श नगर, न्यू महावीर कॉलोनी, जीवन नगर, पटेल नगर, अशोक विहार, कबीरपुर, भगत¨सह कॉलोनी, कालूपुर, शादीपुर, देवडू रोड व गढ़ी ब्राह्मणान में वर्तमान में डेयरियां चल रही हैं।
सीवर में कचरा व अन्य अपशिष्ट बहाने वालों पर नजर रखी जा रही है। कई ऐसे क्षेत्र चिह्नित भी किए गए हैं। ऐसे लोगों को कई बार चेताया गया है। अगर कोई कचरा डालने से बाज नहीं आता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
शंभू राठी, सह आयुक्त, नगर निगम।