Move to Jagran APP

नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रहीं मंजू पहल

आंगनबाड़ी वर्कर एवं समाजसेविका मंजू पहल वर्षों से नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रही हैं। पारिवारिक दायित्वों का सफल निर्वहन करते हुए मंजू पहल न केवल बीएसटी कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे-बच्चियों को खुद के बच्चों की तरह ख्याल रखती है। वहीं, सफल गृहिणी व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मंजू पहल आंगनबाड़ी केंद्र का सफल संचालन करने के अलावा समाज हित की कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 03:54 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 03:54 PM (IST)
नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रहीं मंजू पहल
नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रहीं मंजू पहल

संवाद सहयोगी, गन्नौर : आंगनबाड़ी वर्कर एवं समाजसेविका मंजू पहल वर्षों से नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रही हैं। पारिवारिक दायित्वों का सफल निर्वहन करते हुए मंजू पहल न केवल बीएसटी कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे-बच्चियों को खुद के बच्चों की तरह ख्याल रखती हैं, वहीं सफल गृहिणी व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मंजू पहल आंगनबाड़ी केंद्र का सफल संचालन करने के अलावा समाज हित की कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

loksabha election banner

मंजू पहल के मन में शादी के बाद मायके से मिले संस्कार के तहत सामाजिक तौर पर कुछ करने की तमन्ना थी। मध्यमवर्गीय ससुराल में अपार स्नेह एवं अपने पति के सहयोग से उन्होंने समाज सेवा कार्यों में भाग लेना शुरू कर दिया। वह एक सफल योग शिक्षिका भी हैं, जो समय-समय पर योग शिविरों को आयोजन कर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं। लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक औषधियां भी नि:शुल्क वितरित करती हैं। बेटियों को बेटों के समान दर्जा दिलाने के बेटी के जन्म पर घर-घर जाकर बेटी उत्सव मनाती हैं। लड़कियों को शिक्षा के साथ खेलों में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके अलावा साक्षरता व पर्यावरण से संबंधित मुहिमों में भी मंजू पहल बढ़ चढ़ कर भाग लेती हैं। मंजू पहल का कहना है कि पुरुष प्रधान समाज में खुद को स्थापित करने के लिए हमें साबित करना होगा कि हम भी पुरुषों से कम नहीं, बल्कि हम एक कदम आगे हैं। इसके लिए महिलाओं को सशक्त, जागरूक, शिक्षित व मजबूत होने की जरूरत है। तभी सही मायने में महिला सशक्तिकरण का प्रयास पूरा होगा और एक नए भारत व स्वस्थ-संतुलित समाज का निर्माण होगा। ¨हदू शेरनी अवार्ड से हो चुकी हैं सम्मानित

मंजू पहल को अंबाला में राष्ट्रीय ¨हदू सेवा वाहिनी संस्था द्वारा ¨हदू शेरनी अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें यह सम्मान गाजियाबाद से साध्वी कंचन गिरी िव दिल्ली से साध्वी सरला व वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल वोहरा ने दिया। इसमें मंजू पहल को तलवार, भगवा पगड़ी, रुद्राक्ष की माला एवं भगवा पटका देकर अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर सशक्त नारी राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा पिछले वर्ष एंपावर्ड वूमेन अवार्ड से भी नवाजा गया गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन के अलावा राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में भी डायमंड अचीवर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर महिलाओं को रोजगार के लिए कर रही जागरूक

हाल ही में मंजू पहल सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं। इस ग्रुप से जुड़कर वह महिलाओं को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी अवगत करवा रही हैं ताकि महिलाएं लघु उद्योग स्थापित कर अपने दम पर अपने परिवार की परवरिश कर सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.