Move to Jagran APP

U23 World Wrestling Championship: 30 में से 27 हरियाणवियों ने कटाया स्पेन का टिकट

U23 World Wrestling Championship सोनीपत में ट्रायल के जरिये अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 30 पहलवानों को चुना गया। ग्रीको व महिला वर्ग में जहां 20 भारवर्गों में प्रदेश के पहलवानों ने स्पेन जाने वाले दल में जगह बनाई।

By Nand kishor BhardwajEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Fri, 23 Sep 2022 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 07:02 PM (IST)
U23 World Wrestling Championship: 30 में से 27 हरियाणवियों ने कटाया स्पेन का टिकट
U23 World Wrestling Championship: 30 में से 27 हरियाणवियों ने कटाया स्पेन का टिकट : जागरण

सोनीपत, जागरण संवाददाता: साई सोनीपत में शुक्रवार को ट्रायल के जरिये अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 30 पहलवानों को चुना गया। ट्रायल में हरियाणा के पहलवान छाए रहे। ग्रीको व महिला वर्ग में जहां 20 भारवर्गों में प्रदेश के पहलवानों ने स्पेन जाने वाले दल में जगह बनाई। वहीं फ्री स्टाइल में भी 10 में से सात पहलवान हरियाणा के चुने गए।

loksabha election banner

ट्रायल में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी भी मौजूद रहीं। भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप स्पेन में 17 से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा।

इसके लिए शुक्रवार को को साई सोनीपत में पुरुष व महिला पहलवानों के ट्रायल लिए गए। देर शाम तक 30 पहलवानों का चयन किया गया। इस दौरान ग्रीको रोमन के चीफ कोच हरगोबिंद सिंह और फ्रीस्टाइल टीम के चीफ कोच जगमिंद्र सिंह, कोच महाबीर सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहतास सिंह व सचिव राकेश सिंह भी मौजूद रहे।

इन पहलवानों का किया गया चयन

ग्रीको रोमन में पानीपत के ललित 55 किलो में, झज्जर के सुमित 60 में, हरियाणा के विनय 63 में, सोनीपत के आशु 67 में, झज्जर के विकास 72 में, सोनीपत के सजन 77 में, सोनीपत के रोहित दहिया 82 में, सोनीपत के सुनील 87 में, पानीपत के नितेश 97 में और रोहतक के प्रवेश का 130 किलो में चयन किया गया।

फ्री स्टाइल वर्ग में झज्जर के अमन का 57 किलो में, सोनीपत के आकाश दहिया 61 में, फतेहाबाद के अनुज का 65 में, रोहतक के प्रविंद्र का 70 में, पानीपत के सागर जागलान का 74 में, हिसार के चंद्रमोहन का 79 में, उत्तर प्रदेश के जोंटी का 86 में, हिसार के प्रवीन का 92 में, पंजाब के साहिल का 97 में और दिल्ली के अनिरुद्ध का 125 किलो में का चयन किया गया है।

महिला वर्ग में हिसार की अंकुश का 50 में, हिसार की अंतिम का 53 में, रोहतक की आरती का 55 में, रोहतक की सीतो का 57 में, रोहतक की मानसी का 59 में और शेफाली का 62 में, भिवानी की भतेरी का 65 में, फतेहाबाद की आरजू का 68 में, रोहतक की रितिका का 72 में और रोहतक की प्रियंका का 76 किलो में का चयन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.