विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Sonipat: खाना खाकर घर से टहलने निकले युवक की गर्दन पर मारी गोली, मौत

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 08 Oct 2023 11:32 PM (GMT+05:30)

Sonipat Crime News सोनीपत जिले के गांव नांगल कलां में रविवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर टहलने निकले युवक ...और पढ़ें

खाना खाकर घर से टहलने निकले युवक की गर्दन पर गोली मारकर हत्या।
खाना खाकर घर से टहलने निकले युवक की गर्दन पर गोली मारकर हत्या।

HighLights

  1. घायल अवस्था में लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
  2. हत्या करने के बाद आरोपी हो गए मौके से फरार।

नंद किशोर भारद्वाज, सोनीपत। सोनीपत जिले के गांव नांगल कलां में रविवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर टहलने निकले युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गर्दन में गोली मार दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए।

परिजनों को मामले का पता लगा तो वह युवक को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला

गांव नांगल कलां के रहने वाले विशाल(22) फैक्ट्री में नौकरी करता था। रविवार रात करीब नौ बजे वह खाना खाने के बाद घर के पास ही टहलने निकला था। गांव में अड्डे के पास पहुंचा तो इसी दौरान बाइक पर सवार होकर हमलावरों ने उसके पास आकर गर्दन में गोली मार दी।

ये भी पढ़ें- Sonipat Crime News: चेहरा कुचलकर की युवक की हत्या, डीजल डालकर जलाया शव; हथेलियों पर लिखे नाम पुलिस के लिए बनी पहेली

भाग निकले हमलावर

गोली की आवाज सुनकर लोग उस तरफ भागे तो हमलावर भाग निकले। जिस पर मामले का पता लगते ही परिजन विशाल को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कार्यकारी थाना प्रभारी रवींद्र दहिया नागरिक अस्पताल में पहुंचे। पुलिस मामले को लेकर परिजनों से बातचीत कर रही है। परिजनों की शिकायत के अनुसार मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।