यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonipat Crime : रात के अंधेरे में चुपके से घर के अंदर घुसे चोर, लाखों रुपये लेकर हो गए रफू चक्कर
Sonipat शहर में वार्ड एक के अंतर्गत देवीनगर में चोरों ने जगबीर के घर में सेंध लगाकर साढ़े तीन लाख ...और पढ़ें

HighLights
- प्लाट खरीदने के लिए घर पर रुपये रखे थे।
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज कर लिया।
जागरण संवाददाता, गोहाना। Sonipat Crime : शहर में वार्ड एक के अंतर्गत देवीनगर में चोरों ने जगबीर के घर में सेंध लगाकर साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। उनकी बेटी जगी तो चोरी का पता लगा। शहर थाना गोहाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज कर लिया। प्लाट खरीदने के लिए घर पर रुपये रखे थे।
जगबीर ने घर के साथ ही दूध की डेयरी कर रखी है। उनके परिवार के लोग घर पर सोए हुए थे। गुरुवार सुबह उसी बेटी प्रिया के शोर मचाने पर अन्य स्वजन जग गए। प्रिया ने बताया कि घर में चोरी हो गई है। अलमारी से साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर लिए गए हैं।
जगबीर के अनुसार तीन लाख रुपये 27 सितंबर को उसके ताऊ के लड़के कृष्ण ने उसे प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के लिए दिए थे और बाकी के 50 हजार रुपये उनके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जगबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें- 'सोनू तो चला, लव यू टाटा', गाजियाबाद के शख्स ने फांसी से पहले बनाया VIDEO; पत्नी ने कहा- मरे हुए का फोटो भेजो
दीवार तोड़कर 20 हजार रुपये और सामान चोरी
गांव बुटाना में सुखबीर के खेत में बने कमरे की चोरों ने दीवार तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर लिया। उनकी शिकायत पर बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया। उसने बताया कि खेत में बने कमरे में नौकर रहता है। चोरों ने कमरे की 26 सितंबर की रात को दीवार तोड़ दी। चोर यहां से नौकर के 20 हजार रुपये, इनवर्टर, बैट्री, मोटर की केबल व मोबाइल चोरी कर ले गए। उन्होंने गांव के दो युवकों पर शक जताया।
