विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन अवार्डी पहलवान सरिता मोर बनीं मां, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी, पोस्ट में लिखा- नई जर्नी शुरू

Published: Wed, 08 Oct 2025 12:37 AM (IST)

अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और अर्जुन अवार्डी सरिता मोर ने दिल्ली के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। माँ और ...और पढ़ें

पहलवान सरिता मोर बनीं मां, पोस्ट कर लिखा : नई जर्नी शुरू
पहलवान सरिता मोर बनीं मां, पोस्ट कर लिखा : नई जर्नी शुरू

HighLights

  1. सरिता मोर बनीं मां, बेटे का जन्म |
  2. दिल्ली के अस्पताल में दिया जन्म |
  3. सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी |

जागरण संवादाता, गोहाना। अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं अर्जुन अवार्डी सरिता मोर मां बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है और दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करके लिखा-नई जर्नी शुरू। पोस्ट के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

गांव बरोदा की सरिता मोर की शादी 2017 में अंतरराष्ट्रीय पहलवान गांव खेड़ी के राहुल मान से हुई थी। राहुल सरिता के कोच भी रहे हैं। सरिता विश्व कुश्ती रैंकिंग में नंबर एक रह चुकी हैं। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में चार पदक जीते हैं।

उसे 2022 में अर्जुन अवार्ड मिला था। सरिता मोर अब मां बनीं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अंग्रेजी के साथ संस्कृत में दो पोस्ट लिखीं।

यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री बंद होने से महंगी हुई डाक सेवा, अब 26 रुपये वाला पार्सल 55 में; आम आदमी पर बढ़ा बोझ