Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest: पंजाब रूट पर रोडवेज बस सेवा बंद, किसान मार्च को लेकर लिया गया फैसला

    किसान मार्च को देखते हुए सोनीपत से पंजाब रूट पर रोडवेज बस सेवा बंद कर दी गई है। पंजाब जाने वाली बसों को भी अंबाला तक ही चलाया गया। अधिकारियों ने स्थिति सामान्य होने तक ये रूट बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं दिल्ली जाने वाली बसों को वाया नरेला चलाया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

    By yajuvender singh Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Mon, 12 Feb 2024 04:36 PM (IST)
    Hero Image
    पंजाब रूट पर रोडवेज बस सेवा बंद

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। किसान संगठनों ने किसानों का दिल्ली कूच का आह्वान किया हुआ है। दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सीमा पर बैरिकेडिंग करके सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसे देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने पंजाब रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब जाने वाली बसों को भी अंबाला तक ही चलाया गया। अधिकारियों ने स्थिति सामान्य होने तक ये रूट बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, दिल्ली जाने वाली बसों को वाया नरेला चलाया गया है। सोनीपत डिपो से पंजाब में अमृतसर, व्यास सहित कई रूट पर बस चलाई जाती है। वहीं कटड़ा जाने वाली वाली बस भी पंजाब से होते हुए जाती है।

    किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा की हुई है। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग करते हुए सीमा को बंद कर दिया है। किसान और प्रशासन अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। टकराव स्थिति होने पर माहौल बिगड़ने पर असामाजिक तत्व रोडवेज बसों को अपना निशाना बनाते हैं। इसलिए रोडवेज ने स्थिति सामान्य होने तक पंजाब रूट बंद करने का निर्णय लिया है, जबकि डिपो से चंडीगढ़ रुट पर बस चलेगी।

    चंडीगढ़ जाने वाली बसों को पुलिस प्रशासन की तरफ से निर्धारित किए गए रूट से गुजारा जा रहा है। इसी तरह से दिल्ली जाने वाली बसों को प्रशासन को द्वारा निर्धारित किए गए रूट से भेजा जाएगा। ताकि दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े।

    किसान संगठनों ने किसानों का दिल्ली कूच का आह्वान किया गया है। जिसके चलते सीमा को बंद किया गया है। इसलिए पंजाब रूट पर रोडवेज बस सेवा बंद कर दी गई है। दिल्ली जाने वाली बसों को प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से भेजा जाएगा। जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हो। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत