यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनीपत में इकलौते बेटे ने किया मां का खून, अपराध करने से आरोपी को रोकती थी महिला
सोनीपत जिले के खेड़ी मनाजात गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत जिले के खेड़ी मनाजात गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में मातम पसर गया है। आरोपी ने तेज धारवाले किसी हथियार से हत्या की है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई है।
पुलिस का कहना है महिला निर्मला अपने आरोपी बेटे नवीन को अपराध करने से रोकती थी। जिस वजह से उसके सिर पर खून सवार हो गया और मौत के घाट उतार दिया। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हत्याकांड मामले में पुलिस जांच कर रही है।
आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गया है। महिला का वह इकलौता बेटा था।
