मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से की व्यवस्थाओं की समीक्षा
प्रदेश की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से जिला अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न मामलों की समीक्षा की।
By Edited By: Published: Fri, 01 May 2020 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 10:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सोनीपत : प्रदेश की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से जिला अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त डॉ. अंशज ¨सह ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का पूर्ण अनुपालन किया जा रहा है। सब्जीमंडियों, अनाजमंडियों और खरीद केंद्रों में शारीरिक दूरी अनिवार्य की गई है। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। एन-95 मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने और दवाई की उपलब्धता है। सैनिटाइजर की उपलब्धता को और बढ़ाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें