सोनीपत के रहने वाले अमन के लिए बॉलीवुड से भी खूब आ रहे हैं ऑफर
स्कूल का प्यार गाने से शुरुआत करने वाले सोनीपते के मुकेश जाजी अब तक करीब 130 गाने लिख चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां 52 गज का दामण गजबण तागड़ी रमझौल टूम इंतकाम क्लासमेट जैसे गानों ने बटोरी हैं।
सोनीपत, जागरण संवाददाता। सोनीपत के रहने मुकेश ने अपने भतीजे अमन जाजी व अजय धनखड़ के साथ मिलकर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से अपने खेत में ही स्टूडियो बनाया है। अब यहीं पर सपना चौधरी से लेकर अन्य हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्रीज के बड़े-बड़े स्टार अपने गाने रिकार्ड करने आते हैं। ऐसे में गांव को हरियाणा में खूब पहचान मिल रही है।
स्कूल का प्यार गाने से शुरुआत करने वाले मुकेश जाजी अब तक करीब 130 गाने लिख चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां 52 गज का दामण, गजबण, तागड़ी, रमझौल, टूम, इंतकाम, क्लासमेट जैसे गानों ने बटोरी हैं। उनके गाने बालीवुड और पंजाबी गानों को टक्कर दे रहे हैं। विदेशों तक में मुकेश के लिखे गाने बज रहे हैं। उनको बालीवुड से भी खूब आफर आ रहे हैं।