विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonipat Fire: सोनीपत की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन की मौत, कई घायल; देखें हादसे की VIDEO

Published: Sat, 28 Sep 2024 10:37 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2024 12:53 PM (IST)

Sonipat Firecracker Factory Explosion सोनीपत की एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई जिससे कई कर्मचारी हताहत हो ...और पढ़ें

Sonipat News: सोनीपत में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन की मौत। फोटो जागरण
Sonipat News: सोनीपत में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन की मौत। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, सोनीपत।  सोनीपत की गांव रिढाऊ में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में कई कर्मचारियों के हताहत हो गए है। जबकि अभी तक  तीन लोगों की मौत हो चुकी है और इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।

मौके पर आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां पहुंची

एक एंबुलेंस में पांच लोग पीजीआई रोहतक भेजे गए। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां पहुंची हैं। पटाखे बनाने की यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। सुबह के समय धमाका हुआ।

ब्लास्ट के बाद लोगों को फैक्ट्री होने की मिली जानकारी

धमाके की वजह गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। यह फैक्ट्री कब से चल रही थी इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है। धमाके होने पर ग्रामीणें का फैक्ट्री होने का पता चला।

यह भी पढ़ें: Faridabad News: बिल्डर ने लोगों को लगाया 1.2 करोड़ का चूना, मामला जानकर पुलिस भी हैरान