Move to Jagran APP

Kisan Andolan: जानिये- कैसे संयुक्त किसान मोर्चा के एलान के बाद हरियाणा के BJP विधायकों को मिली राहत

Kisan Andolan बैठक में स्पष्ट किया गया कि कृषि कानून के विरोध में आंदोलन करने वाले अब किसी भी नेता के निजी कार्यक्रम का विरोध नहीं करेंगे बल्कि उनके सरकारी कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा। इससे हरियाणा के साथ-साथ पंजाब के भाजपा एमएलओ को बड़ी राहत मिली है।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 08:02 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 08:02 AM (IST)
Kisan Andolan: जानिये- कैसे संयुक्त किसान मोर्चा के एलान के बाद हरियाणा के BJP विधायकों को मिली राहत
Kisan Andolan: जानिये- कैसे संयुक्त किसान मोर्चा के एलान के बाद हरियाणा के BJP विधायकों को मिली राहत

नई दिल्ली/सोनीपत, जागरण संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर पर बैठक की। बैठक शनिवार को हरियाणा के भाजपा विधायकों के आवास पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बैठक में स्पष्ट किया गया कि कृषि कानून के विरोध में आंदोलन करने वाले अब किसी भी नेता के निजी कार्यक्रम का विरोध नहीं करेंगे, बल्कि उनके सरकारी कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा। इससे हरियाणा के साथ-साथ पंजाब के भाजपा एमएलओ को बड़ी राहत मिली है।

loksabha election banner

गुरनाम सिंह और राकेश टिकैत देंगे गिरफ्तारी
बैठक में मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों को छेड़ने का काम कर रही है। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए युद्धवीर सिंह, गुरनाम सिंह चढ़ूनी आदि ने कहा कि हरियाणा में सरकार आंदोलनकारियों को जान-बूझकर छेड़ने का काम कर रही है। इसे लेकर मोर्चा सतर्क है। युद्धवीर सिंह ने कहा कि शनिवार को टोहाना में आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज करने व गिरफ्तारी के विरोध में गुरनाम सिंह और राकेश टिकैत गिरफ्तारी देंगे।

संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके भाजपा  नेताओं के घर जलाई जाएंगी कृषि कानून की प्रतियां
युद्धवीर सिंह और गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि आंदोलन को लेकर देश के साढ़े छह लाख गांवों में मोर्चा के नेता जाएंगे। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होगी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी किसी नेता के निजी कार्यक्रमों का कोई विरोध नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर भाजपा नेताओं के घरों के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं जाएंगी। छह जून को मंदसौर में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया और पन्ना सिंह, बहादुर सिंह का शहीदी दिवस मनाया जाएगा।

डीएसपी व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में तैनात रहेगी कंपनी

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने भाजपा के सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल व निर्मल चौधरी के आवास के साथ ही भाजपा कार्यालय व जजपा कार्यालय के बाहर डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.