Move to Jagran APP

लव मैरिज के 8 महीने बाद पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, महिला की हालत गंभीर

गोहाना में घरेलू कलह के चलते एक शख्स ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। तमन्ना ने 8 माह पहले खटीक बस्ती निवासी हन्नी से प्रेम विवाह किया था।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 04:43 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 04:43 PM (IST)
लव मैरिज के 8 महीने बाद पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, महिला की हालत गंभीर
लव मैरिज के 8 महीने बाद पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, महिला की हालत गंभीर

सोनीपत, जागरण संवाददाता। सोनीपत के गोहाना में घरेलू कलह के चलते एक शख्स ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना शहर के खटीक बस्ती की है। जहां पर स्थानीय निवासी हन्नी ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी तमन्ना पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। तमन्ना गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब 17 वर्षीय तमन्ना ने 8 माह पहले खटीक बस्ती निवासी हन्नी से प्रेम विवाह किया था।

loksabha election banner

हन्नी बहादुरगढ़ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लाकडाउन के चलते इन दिनों दोनों अपने घर खटीक बस्ती में आए थे। दोनों में कलह होने के चलते तमन्ना 4 दिन पहले अपने मायके विष्णु नगर आ गई थी। शुक्रवार सुबह हन्नी विष्णु नगर में तमन्ना के घर पहुंचा और झगड़ा करने लगा। दोपहर में तमन्ना अपनी मां के साथ शहर थाना में शिकायत देने जा रही थी।

जब मां बेटी फव्वारा चौक के निकट पहुंची तो हन्नी चाकू लेकर आया और तमन्ना पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। राहगीरों ने तमन्ना को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। तमन्ना पर चाकू से 6 वार किए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.