Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी लड़की और दिल्ली के युवक का सोनीपत के होटल में मिला शव, मचा हड़कंप

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 08:52 AM (IST)

    सोनीपत के होटल में विदेशी युवती और दिल्ली के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान दिल्ली के अशोक विहार की नीमड़ी कॉलोनी निवासी हिमांशु के र ...और पढ़ें

    Hero Image
    विदेशी लड़की और दिल्ली के युवक का सोनीपत के होटल में मिला शव, मचा हड़कंप

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत के होटल में विदेशी युवती और दिल्ली के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

    युवक की पहचान दिल्ली के अशोक विहार की नीमड़ी कॉलोनी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।

    वहीं, युवती उजबेकिस्तान की रहने वाली है। पुलिस एम्बेसी से संपर्क कर रही है।

    बता दें कि दोनों को शव कामी गांव स्थित मेरा गांव मेरे देश के रूम नंबर-14 में मिले हैं। दोनों 21 की रात को समय करीब 8:30 बजे होटल में आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर का इकलौता बेटा था हिंमाशु

    हिंमाशु अपने पिता का इकलौता बेटा था, दो दिन पहले ही बहन की सगाई हुई थी, बुधवार को बहन की शादी होनी है, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा, शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।