Move to Jagran APP

सोनपीत में प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने आए कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता

Sonipat Politics News दिल्ली से सटे सोनीपत जिले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आमने-सामने होकर प्रदर्शन किया। इस बीच कई बार भिड़ंत की नौबत भी आई लेकिन तैनात जवानों ने हालात संभाल लिया।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 02:46 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 02:46 PM (IST)
सोनपीत में प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने आए कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता
सोनपीत में प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने आए कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता

सोनीपत, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में शनिवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमने-सामने होकर प्रदर्शन किया। इस बीच कई बार भिड़ंत की नौबत भी आई, लेकिन तैनात जवानों ने हालात संभाल लिया। 

loksabha election banner

दरअसल, भाजपा के कार्यकर्ता जहां पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो कांग्रेस भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रही है। आमने-सामने हो रहे दोनों पार्टियों के प्रदर्शन में दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने नारेबाजी की। भाजपा से जिला अध्यक्ष तीरथ राणा , पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और राजीव जैन ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उधर, कांग्रेस से सोनीपत विधायक सुरेंद्र पवार गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक और सोनीपत से मेयर निखिल मदान प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे।

दरअसल, कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला लेकर यात्रा निकाली। इसके बाद पुतला को भाजपा के टेंट के आगे छोड़ दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला वापस कांग्रेसियों के खेमे में फेंकने की कोशिश की तो इसको लेकर दोनों पक्ष  आमने-सामने आ गए। टकराव की स्थिति बनी तो भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने दोनों दलों को कार्यकर्ताओं को दूर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.