विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulldozer Action: बुलडोजर से मिट्टी में मिला दी अवैध कॉलोनी, एक्शन से पूरे इलाके में मच गया हड़कंप

Published: Thu, 11 Sep 2025 03:25 PM (IST)

Bulldozer Action सोनीपत के खरखौदा में डीटीपी अजमेर सिंह के नेतृत्व में बाईपास पर डेढ़ एकड़ में बन रही अवैध ...और पढ़ें

Bulldozer Action: डीटीपी ने अवैध निर्माण पर की कार्रवाई
Bulldozer Action: डीटीपी ने अवैध निर्माण पर की कार्रवाई

HighLights

  1. खरखौदा में डेढ़ एकड़ अवैध कॉलोनी ध्वस्त |
  2. डीटीपी की अगुवाई में हुई कार्रवाई |
  3. अवैध निर्माण पर एफआईआर की चेतावनी |

संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत)। Bulldozer Action सोनीपत के खरखौदा में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह की अगुवाई में खरखौदा के बाईपास पर खांडा गांव के मोड़ पर डेढ़ एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम की तरफ से डीपीसी उखाड़कर अवैध निर्माण को हटाया गया।

बताया गया कि डीटीपी ने कहा कि जिले में किसी भी अवैध निर्माण या स्थापित की जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और यदि कोई व्यक्ति अवैध कालोनी विकसित करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी जमीन पर खरीद करने से पहले खरीदार उनके कार्यालय में आकर जांच-पड़ताल करवाए, ताकि उसका पैसा न डूबे। बुधवार को हुई तोड़फोड़ की कार्यवाही ड्यूटी मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीई बिजेंद्र की मौजूदगी में इंफोर्समेंट टीम द्वारा व पुलिस बल की उपस्थिति में अंजाम दी।