सोनीपत सीट से 4 बार विधायक रहे BJP नेता देवीदास का गुजरात के सूरत में निधन
देवीदास इमरजेंसी के बाद पहली बार 1977 में सोनीपत से विधायक बने थे। इसके बाद 1982 व 1987 में भी सोनीपत से जीत दर्ज की थी।
By JP YadavEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 04:32 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 09:35 PM (IST)
सोनीपत, जेएनएन। दिल्ली से सटे हरियाणा की सोनीपत विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रह चुके देवीदास का मंगलवार को गुजरात के सूरत शहर में निधन हो गया। देवीदास पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और पिछले करीब छह महीने से वेंटीलेटर पर थे।
गौरतलब है कि देवीदास इमरजेंसी के बाद पहली बार 1977 में सोनीपत से विधायक बने थे। इसके बाद 1982 व 1987 में भी सोनीपत से जीत दर्ज की थी।
देवीदास मूलरूप से हरियाणा के ही रहने वाले थे, लेकिन पिछले तकरीबन पांच साल पहले इनका परिवार सोनीपत से कारोबार के सिलसिले में सूरत शिफ्ट हो गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें